फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update There is a possibility of rain in many districts of Rajasthan today

Rajasthan Weather Update : आंधी बारिश से पारा लुढ़का, इन जिलों में आज बरसेंगे बदरा

Sun, 22 May 2022 11:24 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 22 May 2022 11:24 AM IST
सार

राजस्थान में शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update There is a possibility of rain in many districts of Rajasthan today
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में शनिवार को मौसम बदल गया। शनिवार शाम राजस्थान के कई इलाकों में धूलभरी आंधी चली और बारिश हुई। ऐसे में पारा लुढ़कने से लोगों को गर्मी के सितम से राहत मिली है। 

विज्ञापन


जयपुर और दौसा समेत कुछ इलाकों में चने के आकार के ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। वहीं रविवार को भी कुछ इलाकों में धूलभरी आंधियां चलने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। जयपुर से सटे दौसा के कुछ इलाके में बारिश हुई और कुछ इलाके में ओले गिरे। जयपुर संभाग के झुंझुनू जिले में भी धूलभरी आंधी चली। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते रविवार को जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों आंधी चलने के साथ ही बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन इलाकों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।  23 मई को भी कई इलाकों में मेघगर्जन, आंधी  और बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed