{"_id":"626243669d1c343a9e14d317","slug":"rajasthan-weather-update-temperature-dropped-by-two-to-three-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना, कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना, कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
Fri, 22 Apr 2022 11:32 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:32 AM IST
सार
राजस्थानवासियों को गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान में कई जिलों में हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अजमेर, सीकर, अलवर, भरतपुर, झुंझनू, सवाई माधोपुर, पाली, श्रीगंगानगर, चूरू, जोधपुर, बीकानेर में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को सीकर, कोटा, चूरू और श्रीगंगानगर में मौसम सुहावना रहा। इन जिलों में हल्की बारिश हुई। जयपुर समेत लगभग सभी जिलों में बादल छाए हुए हैं। जिससे आमजनों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन