फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update rain alert in 18 districts of state

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 18 जिलों में आज भी होगी बारिश, इन जगहों पर येलो अलर्ट

Tue, 26 Jul 2022 02:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 26 Jul 2022 02:54 PM IST
सार

अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर सहित कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर सहित कई जिलों में मंगलवार को भारी बारिश हुई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update rain alert in 18 districts of state
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जोधपुर, कोटा सहित कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बादल जमकर बरसेंगे। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के 18 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


मौमस विज्ञान केंद्र जयपुर ने येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर के अलावा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जिनके 18 जिलों में मंगलवार बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होगी।

विज्ञापन


आज इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर, जोधपुर और पाली जिलों में भारी बरसात हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हुई भारी बारिश
बारिश के अनुसार भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, सिरोही, जोधपुर, पाली नागौर और जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा शहर में अत्यंत भारी 205 एमएम, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर तहसील में 175 एमएम बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार से शुक्रवार से राज्य के कुछ भागों से धीरे-धीरे मानसून की गतिविधियों में कमी होने और उत्तरी भागों की ओर शिफ्ट होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed