Rajasthan Weather Update: जमकर बरसेंगे बदरा, प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, कल जोधपुर में स्कूल बंद
जोधपुर में बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने जोधपुर सहित तीन संभागों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बारिश के कारण जोधपुर और कोटा में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटों में अजमेर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, कोटा, बारां, बूंदी, टोंक, जोधपुर, पाली, अजमेर, नागौर, बीकानेर, सीकर, झुंझुनू, चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।
इधर, जोधपुर में हो रही बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गुरुवार 28 जुलाई को निजी और सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले आज भी शहर के सभी स्कूल बंद थे। बरसात के कारण शहर में हालात काफी खराब हो गए हैं।
यहां बरसे मेघ
राजस्थान में मंगलवार से बुधवार सुबह नागौर मेड़ता सिटी में 188, जोधपुर में बालेसर में 174, शेखाला में 135, जोधपुर में 125, कोटा के सुलतानपुरा में 105, भीलवाड़ा के जैतपुरा में 177 एमएम बारिश दर्ज की गई।
रेल यातायात प्रभावित
जोधपुर मंडल के राई का बाग स्टेशन पर पानी भरने से चार ट्रेनों का मार्ग बदला है। वहीं पांच ट्रेनें रद्द, तीन ट्रेनें आंशिक रद्द रहेगी। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04846 बिलाड़ा-जोधपुर, 04843 जोधपुर-बाड़मेर, 14813 जोधपुर- भोपाल, 04841 जोधपुर- भीलड़ी आज रद्द रहेगी।