Rajasthan Weather Update: 48 घंटों में होगी तापमान में बढ़ोतरी, कई जिलों में बूंदाबांदी और आंधी की भी संभावना
पश्चिमी राजस्थान में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में बूंदाबांदी और आंधी चलने की संभावना जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आगामी 48 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग के 17 अप्रैल को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और चूरू जिलों मे मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी चलने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी और बूंदबांदी होने की संभावना है।
धौलपुर में सबसे अधिक तापमान दर्ज
वहीं रविवार को सबसे अधिक गर्म धौलपुर रहा। धौलपुर का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उसके बाद बीकानेर और फलौदी का तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| अजमेर | 41.0 | 27.0
|
| भीलवाड़ा
|
41.2 | 19.8 |
| वनस्थली | 42.8 | 22.5
|
| अलवर | 41.4 | 21.4 |
| पिलानी | 42.5 | 22.6
|
| सीकर | 40.0 | 19.5 |
| बाड़मेर | 42.7 | 25.9
|
| जैसलमेर | 43.5 | 25.3 |
| श्रीगंगानगर | 42.6 | 22.7 |
| धौलपुर | 43.9 | 21.6
|
| नागौर | 42.7 | 24.7
|
| अलवर | 42.5 | 20.3 |
| करौली | 43.1 | 19.4
|