फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan weather South-eastern cyclone and western disturbance active Orange alert of stormy rain for 3 days

Rajasthan weather: दक्षिण-पूर्वी साइक्लोन और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, तूफानी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, टावर गिरा

Sun, 28 May 2023 04:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 28 May 2023 04:29 PM IST
सार

दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में दो अलग-अलग सिस्टम सक्रिय हो गए है। इससे पूरे प्रदेश में तेज बारिश और तूफानी हवा का चलने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सक्रिय हुए दो नए सिस्टम एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan weather South-eastern cyclone and western disturbance active Orange alert of stormy rain for 3 days
70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने राजस्थान में भयंकर बारिश और आंधी- तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही सभी लोगों को तैयार रहने को कहा है। अलर्ट में संदेश दिया गया है- "ऑरेंज अलर्ट: BE PREPARED"। मौसम विभाग में रविवार शाम 5:30 बजे से राजस्थान के 17 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसका मतलब यह है एक्शन लिए जाने की जरूरत है। कमजोर संरचनाएं, कच्चे घरों, दीवारों, हल्की और ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनें, पेड़ों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रदेश के कई जिलों में आंधी का कहर शुरू हो गया है। नागौर जिले में तेज हवा चलने से टॉवर धराशाई हो गया।   

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव हो गया है, दूसरी ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ अलग से पश्चिमी राजस्थान में भी सक्रिय हो उठा है। दोनों तरफ से उमड़ घुमड़ कर तेज हवा के साथ अलग-अलग बरसाती हवा के तूफानों का टकराव होगा। 28 से 30 मई तक लगातार ये साइक्लोनिक सिस्टम और साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव रहेंगे। इसके बाद एक और बैक टू बैक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 मई को सक्रिय होने के प्रबल आसार हैं। जो पश्चिमी राजस्थान में तेज़ हवाओं के साथ बारिश करेगा।
विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान में तेज अंधड़ और तेज बारिश का अलर्ट
जयपुर में मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मौसमी तंत्रों के प्रभाव से रविवार को बीकानेर सम्भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की सम्भावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन दिनों के दौरान तेज अंधड़ चलने, इस दौरान 70 किलोमीटर प्रतिघंटा स्पीड की हवाएं और तेज बारिश, तेज बादल गरजने  की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्वी राजस्थान में यह रहेगा मौसम का मिजाज
पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने की सम्भावना है। आगामी 3 दिन उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के अधिकांश भागों में तेज अंधड़ 50-70 किलोमीटर प्रतिघंटा, बारिश, तेज मेघगर्जन होने की प्रबल संभावना है।

बंगाल की खाड़ी और अरब की खाड़ी से मिल रहा हवाओं को मॉइश्चर
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ अरब की खाड़ी से भी पर्याप्त मात्रा में मॉइश्चर (नमी) की सप्लाई हवा में हो रही है। इन सिस्टम के कारण राजस्थान में अगले 3 दिनों में सीवियर थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी, तेज तेज बादल गरजने और तेज बारिश होने की संभावना है। 


आम जनता और किसानों से अपील
मौसम विभाग में अलर्ट जारी करते हुए आम जनता और किसानों से अपील की है कि बादल गरजने, बिजली कड़कने और बारिश के वक्त में किसी मजबूत और सुरक्षित स्ट्रक्चर के नीचे शरण लें। पेड़ या कच्चे स्ट्रक्चर के पास में खड़े ना हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed