फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan weather after monsoon withdrawal temperature crosses 40 degrees

राजस्थान: मानसून की विदाई के बाद बढ़ी गर्मी, कई जिलों में पारा 40 के पार; जानें अगले दिनों का मौसम

Mon, 05 Oct 2026 05:22 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 05 Oct 2026 05:22 PM IST
सार

राजस्थान से मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ गया है। कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। राजस्थान और पाकिस्तान सीमा के आसपास बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश की विशेष संभावना नहीं है।

विज्ञापन
rajasthan weather after monsoon withdrawal temperature crosses 40 degrees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

राजस्थान से मानसून की विदाई होते ही प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। अक्तूबर की शुरुआत में ही राज्य के कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन के समय तेज धूप खिलने और गर्म हवाएं चलने के कारण लोगों को तीखी गर्मी महसूस हो रही है। प्रदेश में मानसून के प्रस्थान के बाद बारिश का दौर पूरी तरह थमने की वजह से भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान और पाकिस्तान की सीमा के आसपास एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इस मौसमी तंत्र के कारण क्षेत्र में गर्म हवाओं का प्रभाव काफी बढ़ा है। इसके असर से सतही स्तर पर दिन के समय करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही मानसून की विदाई के बाद बारिश की गतिविधियां बंद होने से भी तापमान में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान: जिस घर में पति ने लगाया था फंदा, उसी बेड पर मिली पत्नी की लाश; तीन महीने में उजड़ा परिवार बेटा अनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने के साथ-साथ दिन के समय तेज धूप खिलेगी। हालांकि आगामी दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: बालोतरा कोर्ट भवन की गुणवत्ता पर हाईकोर्ट सख्त, आईआईटी जोधपुर के विशेषज्ञ करेंगे तकनीकी जांच

राज्य के अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed