फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Vasundhara Raje visited Pipa Ji Dham in Jhalawar on Gurupurnima took blessings from saints

Rajasthan: वसुंधरा राजे ने गुरुपूर्णिमा पर झालावाड़ में किए पीपा जी धाम के दर्शन, संतों से लिया आशीर्वाद

Mon, 03 Jul 2023 10:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 10:39 PM IST
सार

Vasundhara Raje Visited Pipa Ji Dham: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गुरुपूर्णिमा पर झालावाड़ जिले में पीपा जी धाम के दर्शन किए। राड़ी के बालाजी मंदिर में महाआरती में शामिल होकर छप्पन भोग कार्यक्रम में संतों से आशीर्वाद भी लिया।

विज्ञापन
Rajasthan Vasundhara Raje visited Pipa Ji Dham in Jhalawar on Gurupurnima took blessings from saints
वसुंधरा राजे ने गुरुपूर्णिमा पर किए पीपा जी धाम के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गुरुपूर्णिमा के मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। वसुंधरा राजे ने अपने निर्वाचन जिले झालावाड़ स्थित पीपा जी धाम के दर्शन किए। यहां उन्होंने संत पीपानंद महाराज और झंकारेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया और सभी की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की। 

विज्ञापन




वहीं, राड़ी के बालाजी मंदिर में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महाआरती भी की। इस अवसर छप्पन भोग कार्यक्रम में भाग लेकर यहां मौजूद सभी संतों और गुरुओं का आशीर्वाद लिया। राजे ने कहा, बालाजी महाराज की कृपा से सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली का वास हो। हमारा देश विकास के मार्ग पर गतिमान हो, ऐसी मेरी कामना है।
विज्ञापन




इसके अलावा वसुंधरा राजे ने मनसापूर्ण बालाजी महाराज के भी दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा सृष्टि के कल्याण की कामना की। राजे ने कहा, गुरुजनों और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। झालावाड़ के साईं मानसिक विमंदित आवासीय विद्यालय और पुनर्वास गृह में बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताए। उन्हें फल और बिस्किट वितरित किए। यह पल वाकई मेरे लिए अविस्मरणीय था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed