राजस्थान में निर्माणाधीन इमारत ढहने से आठ की मौत, छह घायल, बचाव अभियान जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जोधपुर जिले में मंगलवार शाम एक निर्माणाधीन फैक्टरी की दीवार गिरने से आठ मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ और श्रमिकों के मलबे में दबे होने की आशंका है और तलाशी तथा बचाव अभियान जारी है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उमेश ओझा ने बताया कि घटना बासनी औद्योगिक क्षेत्र के फेस-2 की है। उन्होंने कहा कि शाम को 5.30 से 6 बजे के बीच फैक्टरी की एक दीवार अचानक गिर गई। जोरदार आवाज हुई और करीब 15 श्रमिक मलबे में दब गए।
Rajasthan: 8 dead & 6 injured after a wall of an under-construction building collapsed in Basni industrial area in Jodhpur today. Rescue operation on.
विज्ञापन विज्ञापन
“CM has announced compensation of Rs 2 lakhs for the family of deceased & Rs 40000 for those critically injured,"says DM Jodhpur pic.twitter.com/neGl6nzDZU — ANI (@ANI) November 10, 2020
ओझा ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान मलबे से छह श्रमिकों के शव निकाले गए। घायल हुए मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उनका उपचार मथुरा दास माथुर अस्पताल और एम्स में चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इनमें से कुछ अन्य जिलों से आए हुए बताए जा रहे हैं।
ओझा ने कहा कि हम ठेकेदार की तरफ से किसी तरह की लापरवाही के संबंध में भी मामले को देखेंगे और उसके हिसाब से मामला दर्ज करेंगे। रात में बचाव अभियान के लिए प्रकाश की व्यवस्था की गई है। गहलोत ने ट्वीट किया कि श्रमिकों की मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मामले की जांच जोधपुर के संभागीय आयुक्त को सौंप दी गई है।