फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Theft of Rs 10 lakh at Dholpur TB hospital solved; two arrested news in hindi

राजस्थान: धौलपुर के टीबी अस्पताल में 10 लाख की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक्स-रे मशीन बरामदगी के प्रयास

Fri, 23 Oct 2026 12:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 23 Oct 2026 12:40 PM IST
सार

धौलपुर में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनपर टीबी अस्पताल में हुई करीब 10 लाख रुपये की चोरी का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले है।

विज्ञापन
Rajasthan: Theft of Rs 10 lakh at Dholpur TB hospital solved; two arrested news in hindi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर कोतवाली थाना पुलिस ने टीबी अस्पताल में हुई करीब 10 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के लिए 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटना में इस्तेमाल तीन पहिया साइकिल रिक्शा पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस टीम अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश और चोरी गई एक्सरे मशीन सहित अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन


जिला क्षय अधिकारी गोविंद सिंह ने टीबी अस्पताल में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि छह अक्तूबर की रात चोरों ने अस्पताल के एक कमरे का ताला तोड़कर एक्सरे मशीन और करीब 10 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने इस मामले की जांच टाउन चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह को सौंपी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह की टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों में लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की। गहन जांच के दौरान एक फुटेज में तीन चोर चोरी का सामान तीन पहिया साइकिल रिक्शा पर रखकर तिरपाल से ढके हुए ले जाते दिखे। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कांग्रेस में टिकट वितरण पर घमासान, सीताराम लांबा बोले- संगठन-कार्यकर्ताओं के दफ्तरों पर ताले लगा दो

तीसरे आरोपी की तलाश
पुलिस टीम ने लगातार दो दिनों तक सघन अभियान चलाकर सैंपऊ क्षेत्र से दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान राजघाट निवासी 23 वर्षीय रामू निषाद पुत्र नथी और 19 वर्षीय महेश उर्फ सूखा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयुक्त तीन पहिया साइकिल रिक्शा भी बरामद कर लिया है। पुलिस दल अब फरार तीसरे आरोपी का पता लगाने और चोरी हुआ सामान बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed