फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Speaker CP Joshi told BJP MLAs to take back iphone and use it

Rajasthan: स्पीकर सीपी जोशी का निर्देश, कहा-लौटाए हुए आईफोन विधायक वापस लें और उपयोग करें

Mon, 28 Mar 2022 07:47 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Mar 2022 07:47 PM IST
सार

राजस्थान बजट के बाद विधायकों को तोहफे में आईफोन-13 दिए गए थे। जिन्हें अधिकांश भाजपा विधायक ने लौटा दिया था।

विज्ञापन
Rajasthan Speaker CP Joshi told BJP MLAs to take back iphone and use it
सीपी जोशी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने सोमवार को भाजपा विधायकों को निर्देश दिया कि वे बजट के दिन जमा करवाए गए आईफोन वापस लें और उपयोग करें। अध्यक्ष ने कहा कि ये फोन विधानसभा की प्रक्रिया को 'कागज रहित' करने के लिए दिए गए थे।

विज्ञापन


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में राजस्थान बजट पेश किया था। जिसके बाद बजट घोषणाओं की चर्चा के साथ सभी विधायकों को दिया गया महंगा तोहफा आईफोन-13 चर्चा में रहा। विधानसभा में कार्यवाही के दौरान आईफोन लौटाने वाले भाजपा विधायकों को सोमवार को स्पीकर जोशी ने आईफोन वापस लेकर इस्तेमाल करने का निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


बता दें कि 23 फरवरी को बजट पेश होने के बाद अधिकतर भाजपा विधायक ने फोन लौटा दिया था। सीपी जोशी ने विधानसभा में कहा कि सरकार हर बजट के बाद तोहफा में विधायकों को बैग देती है। इस बार आईफोन दिए थे। जिससे आईटी का बेहतर उपयोग करके विधायक बजट और दूसरी सामग्री को देख सकें। स्पीकर ने कहा कि इन आईफोन का उपयोग होना जरूरी है, तभी पैसे का सदुपयोग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed