राजस्थान के मंत्री धारीवाल ने कहा: राजीव गांधी भाजपा-संघ दोनों को मानते थे देश के लिए खतरा
राजस्थान के संसदीय कार्य और शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राजीव गांधी को भाजपा और संघ का चरित्र इसलिए अखरता था क्योंकि ये दोनों शुरू से दलित और अल्पसंख्यक विरोधी थे।
जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी महान मानवतावादी व्यक्ति थे।
S Dhariwal: RSS says it since 1925 that National anthem Jana Gana Mana doesn't instill a feeling of patriotism like National song does. They were against National anthem & also used to say it openly that there should be only one colour, saffron, in the flag, instead of tricolour https://t.co/m3Jdmou4u9
— ANI (@ANI) August 21, 2019विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘राजीव गांधी सबसे ज्यादा परेशान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचाराधारा से थे। उनकी यह पक्की सोच थी कि यह देश अगर सबसे ज्यादा नुकसान उठायेगा, इस देश में सांप्रदायिक तनाव से सबसे अधिक नुकसान होगा तो वह आरएसएस की नीतियों की वजह से होगा।’
उन्होंने कहा कि ‘1929 में जब महात्मा गांधी ने पूरे देशवासियों से 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस मनाने का आह्वान किया और लोगों से अपने-अपने घरों पर तथा जहां जहां भी लोग जाते हों वहां तिरंगा झंडा लहराने की अपील की तब भी उस दिन संघ की शाखाओं में भगवा ध्वज की वंदना हो रही थी।’
साथ ही उन्होंन कहा कि ‘राष्ट्रीय ध्वज की जगह ये लोग केसरिया झंडा ही फहराना चाहते हैं। गोलवलकर (माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक तथा विचारक) ने राष्ट्रीय ध्वज का जबरदस्त अपमान किया था। संघ ने शुरू से कहा है और उसका आज से नहीं 1925 से यही कहना है कि राष्ट्रगान जन गण मन देशभक्ति की वो भावनाएं नहीं जगाता जो राष्ट्रगीत करता है। ये लोग राष्ट्रगान के भी खिलाफ थे।’
उन्होंने कहा कि संघ के लोग खुलेआम कहते थे कि तिरंगा में तीन रंग कैसे एक ही रंग होना चाहिए मतलब भगवा रंग होना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.