{"_id":"612d46168ebc3e7a037bd111","slug":"rajasthan-sexual-harassment-with-a-minor-girl-in-nagaur-district-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : नागौर जिले में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : नागौर जिले में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 31 Aug 2021 02:26 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:26 AM IST
सार
राजस्थान में नागौर जिले के जायल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग समेत पांच लोगों द्वारा 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें से एक नाबालिग है।
विज्ञापन
Sexual Assault
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में नागौर जिले के जायल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग समेत पांच लोगों द्वारा 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें से एक नाबालिग है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने रविवार की रात मामला दर्ज कराया था और जिसके बाद हमने इस पर तुरंत कार्रवाई की। मगलवार तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें कि एक नाबालिग है।
विज्ञापन
सर्किल अधिकारी रामेश्वर लाल ने कहा है कि किशोरी को उसके पड़ोसी हरिप्रसाद ने पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को किसी काम से अपने घर बुलाया था। जहां चार अन्य लोग पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया और घटना के बारे के किसी को बताने पर पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़िता इस घटना के बाद बहुत डर गई और अवसादग्रस्त हो गई थी। उसके परिजन ने उसके व्यवहार में आये बदलाव को देखकर इसका कारण जानना चाहा, जिसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में अपने परिवार को बताया। घटना का पता लगने के बाद पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया।