{"_id":"61b36456063bdf5da0548203","slug":"rajasthan-sachin-pilot-meets-ajay-maken-congress-rally-to-be-held-on-december-12-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सचिन पायलट ने अजय माकन से की मुलाकात, 12 दिसंबर को होनी है रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सचिन पायलट ने अजय माकन से की मुलाकात, 12 दिसंबर को होनी है रैली
Fri, 10 Dec 2021 07:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 10 Dec 2021 07:59 PM IST
सार
पायलट और माकन की बैठक के दौरान कई अहम सियासी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों दिग्गजों के बीच संगठन और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
अजय माकन के साथ सचिन पायलट
- फोटो : Twitter
विस्तार
जयपुर में कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ’ रैली की तैयारियों में पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन जयपुर में रहकर रैली की तैयारी पर नज़र रखे हुए हैं। लगातार बैठकों और मीटिंगों का दौर जारी है। इसी के मद्देनजर पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने माकन से मुलाकात की। इस दौरान महारैली की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस मुलाकात का फोटो भी पायलट ने ट्विटर पर शेयर किया है।
विज्ञापन
जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली रैली में 2 लाख से ज्यादा लोगों के आने का दावा किया जा रहा है। जयपुर के आसपास के इलाकों से सबसे ज्यादा भीड़ आने की संभावना है। पायलट और माकन की बैठक के दौरान कई अहम सियासी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों दिग्गजों के बीच संगठन और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन