फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan roadways employees strike

राजस्थान में थम गए 5000 बसों के पहिए

Wed, 30 Jul 2014 12:02 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
rajasthan roadways employees strike

राजस्थान रोजवेज की 5000 बसों के पहिए मंगलवार आधी रात के बाद थम गए। रोडवेज कर्मचारियों ने राज्य सरकार की निजी बस ऑपरेटरों को बढ़ावा देने की मंशा के विरोध में बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


राजस्थान रोडवेज बसें 11 राज्यों में जाती-आती हैं और राजस्थान रोडवेज की बसें रोजना 18 लाख किलोमीटर दौड़ती हैं। राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से 12 लाख यात्री रोजना इसमें सफर करते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। नौ सौ करोड़ रुपए से अधिक के घाटे से जूझ रही राजस्थान रोजवेज को इस हड़ताल से 5 करोड़ रुपए रोजना का नुकसान भी झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद की हालत खस्ता होने के चलते रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील जारी है और वार्ता का प्रस्ताव रखा है।

इसलिए आई हड़ताल की नौबत

rajasthan roadways employees strike

राजस्थान सरकार की बजट घोषणा में बस अड्डा प्राधिकरण बनाने की प्रस्ताव है। यह प्रधिकरण राजस्थान के सभी 80 बस अड्डों के रखरखाव एवं बस संचालन सभी गतिविधियों का जिम्मा लेगा।

घोषणा के तहत इन्ही बस अड्डों से निजी बस ऑपरेटरों की बसें भी दौड़ सकेंगी। साथ ही, निजी बस ऑपरेटर उन रूटों पर अपनी बसों के लिए परमिट ले सकते हैं, जिन रूटों पर राजस्थान रोडवेज की बसें दौड़ रही हैं।

राजस्थान रोडवेज में 25000 कर्मचारी हैं, जो इन प्रस्तावों से नाराज होकर हड़ताल पर चले गए हैं। राजस्थान परिवहन निगम श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा से जुडे कर्मचारी संगठनों ने 31 जुलाई की रात 12 बजे बाद हड़ताल की घोषणा की थी।

रोडवेज यूनियन (एटक) के एम.एल. यादव ने बताया कि हड़ताल की घोषणा के बाद सरकार से बजट प्रस्ताव वापस लेने पर हुई वार्ता विफल रही। इस कारण मजबूरन हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है।

रोजवेज के प्रबंधन निदेशक भास्कर ए सावंत ने कहा कि यात्रियों को रिफंड देने की व्यवस्था कर दी गई है और कर्मचारियों से वार्ता के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed