{"_id":"69ee5749f7d7f1e2bf024fcd","slug":"rajasthan-riot-arson-and-stone-pelting-on-police-after-murder-of-youth-in-banswara-due-to-old-enmity-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बांसवाड़ा में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी और पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बांसवाड़ा में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी और पुलिस पर पथराव
Sun, 26 Apr 2026 11:50 PM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:50 PM IST
सार
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी भीड़ ने पथराव किया और उन्हें घेरने की कोशिश की गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
विज्ञापन
बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद बवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांसवाड़ा जिले में रविवार रात एक पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। घरों में आग लगा दी गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया है। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट
बताया जा रहा है कि गांव में दो पक्षों में पुराने आपसी विवाद के दौरान रविवार रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे गोविंद पुत्र छगनलाल की मौत हो गई। गोविंद की हत्या की जानकारी फैलते ही माहौल और बिगड़ गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी पक्ष के घरों और बाड़ों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।
उग्र भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी भीड़ ने पथराव किया और उन्हें घेरने की कोशिश की गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। एसपी सुधीर जोशी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन के अनुसार स्थिति को काबू में करने के प्रयास जारी हैं। पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन