{"_id":"63db4b967fbae8699a7535fa","slug":"rajasthan-public-service-commission-released-the-si-exam-admit-card-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एसआई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, छह से 16 फरवरी के बीच होगा इंटरव्यू, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एसआई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, छह से 16 फरवरी के बीच होगा इंटरव्यू, ऐसे करें डाउनलोड
Thu, 02 Feb 2023 11:05 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:05 AM IST
सार
राजस्थान लोक सेवा आयोग की एसआई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसआई परीक्षा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने सब-इंस्पेक्टर कंबाइंड कांपटीटिव एग्जाम 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की एसआई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in.पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये
विज्ञापन
इन डेट्स पर होगा इंटरव्यू
बता दें कि आरपीएससी एसआई फेज टू परीक्षा के इंटरव्यू का आयोजन छह से 16 फरवरी 2023 के बीच होगा। आरपीएससी की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 857 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
ये है तरीका
एडमिट कार्ड के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा, जिस पर लिखा होगा - “Interview Letter for Sub Inspector Comb. Comp. Exam - 2021”. इस पर क्लिक करें। इसके बाद पेज पर अपने लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट कर दें। इसके बाद आपका इंटरव्यू लेटर कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
विज्ञापन