{"_id":"64d8a862754e2a5f2c03e6f3","slug":"rajasthan-president-of-rajput-karni-sena-bhawar-singh-shot-in-udaipur-seriously-injured-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News:राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News:राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sun, 13 Aug 2023 03:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 13 Aug 2023 03:33 PM IST
सार
राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को उदयपुर में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उदयपुर पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह पर गोली चलाने वाले की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुए भंवर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को राजस्थान के उदयपुर जिले में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गोली मारने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि भंवर सिंह को पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है।
विज्ञापन
घटना उदयपुर के बीएन कॉलेज परिसर में हुई। पुलिस ने राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सालडिया पर गोली चलाने वाले दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों की पिटाई में उसे चोटें आईं हैं। अस्पताल में उसका इलाज चल रह है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को राजपूत करणी सेना की उदयपुर के गांधी ग्राउंड में महारैली है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए भंवर सिंह उदयपुर आए थे। बीएन कॉलेज के सभागार में बैठक के बाद सभी लोग रिफ्रेशमेंट कर रहे थे। इस दौरान सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने भंवर सिंह को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि करीब 2 महीने पहले भंवर सिंह ने दिग्विजय को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर करणी सेना से बाहर कर दिया था। इसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन