फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan President Draupadi Murmu visit Rajasthan Mehndipur Balaji on 14 February

Rajasthan: 14 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन करने आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौसा प्रशासन अलर्ट

Sat, 03 Feb 2024 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 09:40 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 14 फरवरी को राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन करने आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर दौसा जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया है।

विज्ञापन
Rajasthan President Draupadi Murmu visit Rajasthan Mehndipur Balaji on 14 February
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और बालाजी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 14 फरवरी को दौसा के मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन करने आएंगी।राष्ट्रपति के यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बालाजी पुलिस स्टेशन में किया गया।

विज्ञापन


दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार आवश्यक तैयारियां निश्चित समय में करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने तैयारियों में लगे कार्मिकों के पहचान कार्ड बनवाने, अस्थाई पार्किंग, वैकल्पिक मार्ग, प्रोटोकॉल अनुसार बैठक व्यवस्था, आवश्यक सड़क मार्गों को दुरुस्त करने, प्रोटोकॉल अनुसार ग्रीन एवं सेफ हाउस निर्माण, अस्थाई टॉयलेट व्यवस्था, बालाजी क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, निर्धारित स्थानों पर मेडिकल टीम की तैनाती एवं एंबुलेंस-हेलीपैड व मंदिर परिसर में निर्बाधित बिजली व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए।
विज्ञापन


बैठक के पश्चात जिला कलेक्टर ने हेलीपैड स्थल, धर्मशाला एवं मंदिर परिसर का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी डॉक्टर गौरव सैनी, पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी राजेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दौसा नरेश बुनकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर लालसोट बीना महावर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धारा सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल, उपखंड अधिकारी सिकराय डॉक्टर नवनीत कुमार, नगर परिषद आयुक्त मोहर सिंह मीणा, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक आरएस बैरवा, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग रामहेत मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुभाष बिलोनिया, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता केसी मीणा एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक रामजीलाल मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed