{"_id":"65be656a1197b428380c95c9","slug":"rajasthan-president-draupadi-murmu-visit-rajasthan-mehndipur-balaji-on-14-february-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 14 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन करने आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौसा प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 14 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन करने आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौसा प्रशासन अलर्ट
Sat, 03 Feb 2024 09:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Feb 2024 09:40 PM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 14 फरवरी को राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन करने आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर दौसा जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और बालाजी की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 14 फरवरी को दौसा के मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन करने आएंगी।राष्ट्रपति के यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बालाजी पुलिस स्टेशन में किया गया।
विज्ञापन
दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार आवश्यक तैयारियां निश्चित समय में करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने तैयारियों में लगे कार्मिकों के पहचान कार्ड बनवाने, अस्थाई पार्किंग, वैकल्पिक मार्ग, प्रोटोकॉल अनुसार बैठक व्यवस्था, आवश्यक सड़क मार्गों को दुरुस्त करने, प्रोटोकॉल अनुसार ग्रीन एवं सेफ हाउस निर्माण, अस्थाई टॉयलेट व्यवस्था, बालाजी क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, निर्धारित स्थानों पर मेडिकल टीम की तैनाती एवं एंबुलेंस-हेलीपैड व मंदिर परिसर में निर्बाधित बिजली व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए।
विज्ञापन
बैठक के पश्चात जिला कलेक्टर ने हेलीपैड स्थल, धर्मशाला एवं मंदिर परिसर का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी डॉक्टर गौरव सैनी, पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी राजेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दौसा नरेश बुनकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर लालसोट बीना महावर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धारा सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल, उपखंड अधिकारी सिकराय डॉक्टर नवनीत कुमार, नगर परिषद आयुक्त मोहर सिंह मीणा, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक आरएस बैरवा, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग रामहेत मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुभाष बिलोनिया, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता केसी मीणा एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक रामजीलाल मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन