फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Politics: Vasundhara Raje Claims CM Post in The State, Visited Deshnok With Son

Rajasthan Politics: भाजपा में सीएम चेहरे पर वसुंधरा का दावा, कहा- करणी माता का आशीर्वाद, मेरा काम सफल होगा

Sun, 09 Oct 2022 05:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 09 Oct 2022 05:15 PM IST
सार

राजस्थान में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? पार्टी में मचे घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपना अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Politics: Vasundhara Raje Claims CM Post in The State, Visited Deshnok With Son
देशनोक में वसुंधरा राजे ने जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे पर मची खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी दावेदारी को मजबूती देने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को बेटे दुष्यंत के साथ देशनोक पहुंची वसुंधरा ने कहा कि मेरे जीवन में सीधे-सीधे कुछ नहीं होता। संघर्ष करना पड़ता है। करणी माता का आशीर्वाद मुझे मिल गया है। आगे का काम भी सफल ही होगा। 
विज्ञापन


वसुंधरा राजे बेटे दुष्यंत के साथ विशेष हेलीकॉप्टर में देशनोक पहुंची और करणी माता मंदिर में आधा घंटा पूजा की। दर्शन के बाद जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगा सिंह जब भी करणी माता का आशीर्वाद लेने आते थे, तब सफेद चूहा देखने के बाद ही आगे बढ़ते थे। उनका काम सफल होता था। माता का आशीर्वाद आज मुझे भी मिल गया है। जब भगवान का आशीर्वाद साथ है तो रास्ते में कौन खड़ा हो सकता है। वसुंधरा ने इस दौरान गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चार साल में राजस्थान की जनता के साथ विश्वासघात हुआ है। जनता ने आपको काम के लिए चुना था, लेकिन आपने तो ज्यादातर समय कुर्सी बचाने में ही निकाल दिया। सब्र का फल मीठा होता है। जल्द ही प्रदेश में समय बदलने वाला है। 
विज्ञापन


मंच पर सिर्फ वसुंधरा, बड़े नेता नदारद
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मंच पर सिर्फ एक कुर्सी लगी थी, जिस पर वसुंधरा विराजमान थी। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी भी सभा का संचालन करते नजर आए। यह कार्यक्रम पूरी तरह देवी सिंह भाटी और वसुंधरा की ओर से शक्ति प्रदर्शन ही था। इस वजह से बड़े नेताओं ने दूरी बना रखी थी। शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रपात सिंह स्वागत करने देशनोक पहुंचे। वह भी थोड़ी देर बाद वहां से निकल गए। हालांकि, कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। राजे समर्थक ही इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed