राजस्थान की राजनीति में नया मोड़, पायलट खेमे के नेता ने की गहलोत से मुलाकात, कहा कोई नाराजगी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में चल रहे राजनीतिक खींचतान के बीच अब नया मोड़ आ गया है। सोमवार को सचिन पायलट के प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शाम में पायलट खेमे के कांग्रेस नेता भंवर लाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की।
भंवर लाल शर्मा ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा, 'आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात हुई। पार्टी एक परिवार है और अशोक जी उसके मुखिया। जब परिवार में कोई नाराज होता है तो खाना नहीं खाता। हमने एक महीने तक नाराजगी जाहिर की और अब नाराजगी दूर हो गई है। पार्टी अब जनता से किए वादों को पूरा करेगी।
I met him. Party is like a family & Ashok Gehlot is its head. If someone gets upset in a family then they don't take food. So I expressed my unhappiness for a month. Now I don't have any resentment anymore. Party will fulfill all the promises made to people: Bhanwar Lal Sharma https://t.co/2MZZI2eHsr pic.twitter.com/bzrsoxea8L
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 10, 2020
उन्होंने कहा, 'कोई कैंप नहीं था, कोई बंदी नहीं था। भंवर लाल एक ऐसा आदमी है जो कभी बंदी रहता ही नहीं है। मैं इच्छा से गया था और इच्छा से आया हूं। कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने उस ऑडियो क्लिप पर जिसमें उन्होंने कथित तौर पर राजस्थान सरकार को गिराने की साजिश के बारे में कहा, 'मैं ऑडियो के बारे में कुछ नहीं जानता। मैं एक गजेंद्र सिंह को जानता हूं। मैं किसी शेखावत को नहीं जानता। कोई ऑडियो नहीं है, यह झूठ था। मैं संजय जैन को नहीं जानता।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.