फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan police has registeres fir against 759 people in connection with violence in dungarpur

राजस्थान शिक्षक भर्ती आरक्षण मामला: 759 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, अब तक दो लोगों की मौत

Sun, 04 Oct 2020 09:34 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 04 Oct 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
rajasthan police has registeres fir against 759 people in connection with violence in dungarpur
दुंगारपुर हिंसा में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर - फोटो : PTI

राजस्थान पुलिस ने डूंगरपुर में हुई हिंसा के मामले में 759 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन



दरअसल, 24 सितंबर को प्रदर्शनकारियों ने डूंगरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग आठ को ब्लॉक कर दिया था। ये लोग 2018 के लिए शिक्षकों की भर्ती को लेकर अनारक्षित रखी सीटों पर आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की भर्ती की मांग कर रहे थे। इस प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस ने अब तक 55 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



क्या था मामला?
प्रदर्शनकारी शिक्षक भर्ती के अनारक्षित 1,167 पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए 17 दिन से कांकरी डूंगरी पहाड़ी पर प्रदर्शन हो रहा है। 12 अप्रैल 2018 को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में सामान्य शिक्षा के 5431 पदों पर भर्ती निकली थी।

इसमे एसटी को 45 प्रतिशत, एससी को पांच प्रतिशत और सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है। इस तरह सामान्य वर्ग के लिए 2721 पद थे। राजस्थान पात्रता परीक्षा शिक्षक में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक वाले सामान्य वर्ग के 965 उम्मीदवारों का चयन किया गया।


इन्हीं पदों पर 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले एसटी के 589 उम्मीदवारों का चयन किया गया। इस तरह सामान्य वर्ग के 1554 पद भरे गए और 1167 खाली रह गए। प्रदर्शनकारी इन्हीं खाली पदों पर एसटी उम्मीदवारों की नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed