फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan police arrested six crooks planning bank robbery

राजस्थान: बैंक डकैती की योजना बना रहे छह बदमाश गिरफ्तार, 16 पिस्टल व देशी कट्टे बरामद

Mon, 27 Dec 2021 11:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Dec 2021 11:41 AM IST
सार

पुलिस ने टीम ने डेहरा बस स्टैंड से शाहपुर रोड पर स्थित काम्प्लेक्स में दबिश दी और तीन को मौके से दबोच लिया। इस दौरान तीन बदमाश भाग निकले, पुलिस ने दो को पीछा कर पकड़ा वहीं एक फरार हो गया, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Rajasthan police arrested six crooks planning bank robbery
राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को शाहपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक में डकैती की योजना बना रहे छह बदमाशों को धर दबोचा है। बदमाशों के पास से 16 पिस्टल व देशी कट्टे, चाकू, 10 जिंदा कारतूस, मिर्च पाउडर, दो मोटरसाइकिल व अन्य हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस की दबिश में मौके से एक बदमाश फरार हो गया था, जिसे बहरोड़ थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश महेश गुर्जर पुत्र हुकमचंद (26), विक्रम गुर्जर पुत्र सुवालाल (24), विक्रम उर्फ विक्की पुत्र मांडा राम गुर्जर (28) व महिपाल गुर्जर पुत्र उदमी राम, मोहर सिंह गुर्जर पुत्र उग्रसेन (28), विकास स्वामी पुत्र लादूराम (19) को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मोहर सिंह गुर्जर, विक्रम उर्फ विक्की गुर्जर व महिपाल गुर्जर पांच-पांच हजार रुपये के ईनामी व रेंज स्तरीय वांछित अपराधियो में शुमार हैं। मोहर सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में चार, विक्रम उर्फ विक्की के खिलाफ नौ तथा महिपाल के खिलाफ सात संगीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन


खाली काम्प्लेक्स में बना रहे थे योजना
एडीजी डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि बैंक डकैती की योजना के बारे में डीएसटी के सिपाही मुरारीलाल व इरशाद ने सूचना दी थी। एसपी अलवर तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लाल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। शुक्रवार को टीम ने डेहरा बस स्टैंड से शाहपुर रोड पर स्थित काम्प्लेक्स में दबिश दी और तीन को मौके से दबोच लिया। इस दौरान तीन बदमाश भाग निकले, पुलिस ने दो को पीछा कर पकड़ा, वहीं एक फरार हो गया, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही पूछताछ      
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाशों के पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं। इन्हें कोर्ट में पेश कर 28 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बदमाशों की पूरी योजना और अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed