{"_id":"64381a1ef1c847b6db0b9b85","slug":"rajasthan-pcc-chief-govind-dotasara-taunt-on-opposition-leader-rajendra-rathore-says-married-in-old-age-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: PCC अध्यक्ष डोटासरा का राठौड़ पर निशाना, नेता प्रतिपक्ष बनने पर बोले- बुढ़ापे में हो गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: PCC अध्यक्ष डोटासरा का राठौड़ पर निशाना, नेता प्रतिपक्ष बनने पर बोले- बुढ़ापे में हो गई शादी
Thu, 13 Apr 2023 08:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Apr 2023 08:35 PM IST
सार
सीकर को संभाग बनाने के बाद आज अभिभाषक संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेते हुए पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जहां सरकार की जमकर तारीफ की, वही नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
गोविंद डोटासरा और राजेंद्र राठौड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छा हुआ उनकी बुढ़ापे में शादी हो गई, नहीं तो वे कुंवारे मर जाते। जो शेखावाटी के लिए अच्छा नहीं होता। सीकर अभिभाषक संघ की ओर से आज जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में पीसीसी गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा पर हमला बोलते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है।
विज्ञापन
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया बखान
इस अवसर पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीव स्वास्थ्य योजना व कर्मचारियों के लिए लागू की गई ओ पी एस योजना को लेकर पूरे देश में पूरे देश में चर्चा हो रही है। इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
सचिन पायलट के मुद्दे पर साधी चुप्पी
पत्रकार वार्ता में पत्रकारों द्वारा सचिन पायलट के ऊपर पूछे गए सवाल पर चुप्पी साधते हुए गोविंद डोटासरा ने कहा कि मुझे इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है और इस बार के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने में सफल होगी।
विज्ञापन