फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan paper leak case main accused bhupendra saran girlfriend fake degree racket

Rajasthan: राजस्थान पेपर लीक के मास्टरमाइंड की प्रेमिका के घर पुलिस का छापा, फर्जी डिग्रियां जब्त

Thu, 29 Dec 2022 07:45 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 29 Dec 2022 07:45 AM IST
सार

फर्जी डिग्री रैकेट की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सरन की प्रेमिका के घर छापा मारा गया था। फर्जी डिग्रियां जब्त कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में उसके चार सहयोगियों समेत छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan paper leak case main accused bhupendra saran girlfriend fake degree racket
पुलिस गिरफ्त में मुख्य आरोपी की प्रेमिका । - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस संदिग्ध आरोपियों के घर और ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। बीते बुधवार को उदयपुर पुलिस ने पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी भूपेंद्र सरन की प्रेमिका के घर पर भी छापा मारा। इस दौरार पुलिस को फरार भूपेंद्र सरन की प्रेमिका प्रियंका के घर से कई फर्जी डिग्रियां मिली हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि  फर्जी डिग्री रैकेट की सूचना मिलने पर भूपेंद्र सरन की प्रेमिका के घर छापा मारा गया था। फर्जी डिग्रियां जब्त कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।  इस मामले में भूपेंद्र सरन के चार सहयोगियों समेत छह और लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इससे पहले पुलिस भूपेंद्र सरन की पत्नी के घर पर भी छापेमारी की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


दरअसल, बीते शनिवार 24 दिसंबर को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की सामान्य ज्ञान का ग्रुप ए का पेपर भी लीक हो गया था। जिसके बाद सामान्य ज्ञान के लिए द्वितीय श्रेणी शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा 2022 को रद्दा करना पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने अब तक करीब 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed