फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Pali Accused of misdeed charges attack on victims fathe

दुष्कर्म का आरोप दर्ज होने पर भड़का आरोपी, पीड़िता के पिता की धारदार हथियार से की हत्या

Tue, 17 Dec 2019 01:12 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 17 Dec 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Pali Accused of misdeed charges attack on victims fathe
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान के पाली जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी ने पीड़िता के पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसकी मां तथा भाई को घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को भी चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जिले के सादड़ी थाने में धन्नाराम के खिलाफ दस नवंबर को दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि धन्नाराम उसे नासिक ले गया जहां उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


वृत्ताधिकारी हिमांशु जांगिड़ ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में फरार चल रहा आरोपी रविवार को देर रात उंदरथल गांव में पीड़िता के घर घुसा और उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने बीच बचाव करने आई पीड़िता की मां और भाई पर भी हमला कर दिया जिसमें वे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना में पीड़िता के पिता की मौत हो गई। आरोपी को भी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सादड़ी के थाना प्रभारी राजदीपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया और पीड़िता को पुलिस सुरक्षा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed