{"_id":"665074b24561f828ee00d618","slug":"rajasthan-news-youth-caught-on-rape-charges-committed-suicide-in-lockup-was-arrested-only-yesterday-evening-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कल शाम ही किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कल शाम ही किया था गिरफ्तार
Fri, 24 May 2024 04:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 04:36 PM IST
सार
ब्यावर जिले के जैतारण पुलिस थाने में गुरुवार देर रात दुष्कर्म के मामले में बंद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सवेरे गश्त के लिए पहुंचे संत्री को बैरक में आरोपी फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैतारण पुलिस थाने में दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए राकेश नाम के आरोपी ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया, आरोपी को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
ब्यावर के जैतारण थाने की बैरक में दुष्कर्म के आरोपी ने कंबल फाड़कर फांसी का फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार रात की है । शुक्रवार सुबह जब संत्री गश्त के लिए बैरक में पहुंचा तो वहां बंदी फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद जेल के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर जैतारण डीएसपी सीमा चोपड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ और जैतारण एसडीएम श्यामसुंदर विश्नोई थाने पर पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर शव को फंदे से उतारा गया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मृतक राकेश के परिजनों ने जैतारण थाना पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। ब्यावर एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक राकेश को गैंगरेप और 376 एक्ट के तहत दर्ज मामले में पकड़ा गया था, जिसने गुरुवार को थाने में बने बैरक में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राकेश और उसके साथियों के खिलाफ एक महिला ने गैंगरेप का मुकदमा जैतारण थाने में दर्ज कराया था, जिसकी जांच सीओ सीमा चोपड़ा द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन
मामले के तहत राकेश पुत्र नाथूराम को कल शाम गिरफ्तार किया गया था बाकी अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार राकेश के खिलाफ 376 के पहले भी दो प्रकरण दर्ज हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश ने जिस बैरक में कंबल फाड़कर फांसी का फंदा लगाया, यह पूरी वारदात थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।