फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Youth arrested with intoxicating tablets and capsules, was roaming in the village to sell

Rajasthan News: नशीली टेबलेट और कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, बेचने की फिराक में गांव में घूम रहा था

Sat, 02 Mar 2024 07:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 07:52 AM IST
सार

Sri Ganganagar: जिले के सादुलशहर इलाके में दलियांवाली गांव से पुलिस ने एक युवक को नशीले टेबलेट और कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। युवक इन्हें बेचने के इरादे से लेकर घूम रहा था।

विज्ञापन
Rajasthan News: Youth arrested with intoxicating tablets and capsules, was roaming in the village to sell
पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर में सादुलशहर इलाके के गांव दलियांवाली में गुरुवार को पुलिस ने एक युवक को 190 नशीले टेबलेट और कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक ये कैप्सूल और टेबलेट श्रीगंगानगर के गुरुनगर से खरीदकर लाया था। पुलिस को गांव में इस युवक द्वारा नशीले टेबलेट्स और कैप्सूल बेचने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगढ़ जाटान थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव दलियांवाली में एक युवक सुरेंद्र कुमार पुत्र प्रेम कुमार नशीली गोलियां बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम एसआई मलकीत सिंह के नेतृत्व में गांव में पहुंची तो यहां प्लास्टिक बैग लिए युवक नजर आया। तलाशी लेने पर तो उसके पास प्लास्टिक बैग में 40 टेबलेट्स और 150 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। युवक के इन कैप्सूल को इलाके में बेचने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह ये कैप्सूल श्रीगंगानगर में गुरुनगर के रहने वाले युवक दीपक से लाया है। मामले की जांच सादुलशहर थाने की एसआई संजू रानी को दी गई है। पुलिस नशे के सप्लायर्स के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed