{"_id":"65ae1dfe8f9ac3edee0b16c6","slug":"rajasthan-news-vehicle-thief-caught-under-special-arrest-operation-police-team-arrested-from-delhi-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: विशेष धरपकड़ अभियान के तहत वाहन चोर पकड़ा, पुलिस टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: विशेष धरपकड़ अभियान के तहत वाहन चोर पकड़ा, पुलिस टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
Mon, 22 Jan 2024 01:19 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:19 PM IST
सार
Dausa: जिले में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वृत्ताधिकारी वृत्त महवा प्रेमसिंह निर्भय के सुपरविजन एवं थानाधिकारी पुलिस थाना बालाहेडी जनमेजाराम मीना के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
इस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे वांछित अपराधी मुकेश पुत्र गिर्राज गुर्जर, निवासी पाटोली, थाना बालाहेडी को पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित द्वारा एचपी पेट्रोल पंप, पाटोली पर वाहन RJ05GC2199 को 05 सितंबर 2023 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाने दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू की थी। इसी दौरान उक्त चोरी गए ट्रेलर के केबिन व ट्राले को दिल्ली पुलिस ने महमूदपुर गोहाना, सोनीपत, हरियाणा किया था। मामले के अभियुक्त शिवा पुत्र मुनेश कुशवाहा को पुलिस ने उत्तम नगर, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन