{"_id":"6346b13116b273069c0bfdd1","slug":"rajasthan-news-trailer-and-taxi-collide-in-bikaner-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीकानेर में ट्रेलर और टैक्सी की भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीकानेर में ट्रेलर और टैक्सी की भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
Wed, 12 Oct 2022 05:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 12 Oct 2022 05:51 PM IST
सार
हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति की पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।
विज्ञापन
बीकानेर में सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर के नोखा रोड पर टैक्सी और ट्रेलर की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। उदयराम सर बायपास के पास हुए इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति की पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद बायपास पर जाम लग गया और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची गंगानगर थाना पुलिस ने शवों और घायलों को अस्पताल भेजा और जाम खुलवाया। इधर, हादसे की सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के कर्मी को घायलों के तीन मोबाइल और दस हजार रुपये मिले। जिन्हें उन्होंने मृतकों के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन