{"_id":"65c9f7c64f85872b500eab22","slug":"rajasthan-news-sensor-firm-engaged-in-construction-ignoring-rules-officials-did-not-respond-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नियम-कायदों को ताक में रखकर निर्माण में जुटी संवेदक फर्म, अधिकारियों ने नहीं दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नियम-कायदों को ताक में रखकर निर्माण में जुटी संवेदक फर्म, अधिकारियों ने नहीं दिया जवाब
Mon, 12 Feb 2024 04:20 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:20 PM IST
सार
Dausa: भारतीय रेलवे की अमृत स्टेशन योजना के तहत दौसा रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए नियुक्त संवेदक सारे नियम-कायदों को ताक में रखकर निर्माण करने में जुटे हैं। रेलवे के जिम्मेदार अफसर भी या तो इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं, या फिर बात कुछ और ही है।
विज्ञापन
दौसा रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरअसल दौसा के आदर्श रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत विकास किया जाना है। इसे सुव्यवस्थित और सुंदर रेलवे स्टेशन बनाने का जिम्मा जिस संवेदक फर्म को मिला है वह मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए ही काम करवा रही है। साथ ही इन मजदूरों की सुरक्षा के संबंध में भी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
आदर्श रेलवे स्टेशन निर्माण के तहत जिस फर्म को कार्य का ठेका मिला है, उन्हें पुराने निर्माण को तोड़कर बिल्कुल नया निर्माण करना है। इसके चलते वे किसी भी पुराने सामान को नए निर्माण के लिए काम में नहीं ले सकते हैं लेकिन दौसा के रेलवे स्टेशन पर यहां के पत्थर, लोहा और अन्य पुराने सामान को काम लेकर रेलवे को चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्माण के मामले में भी कई तरह की खामियां यहां नजर आ रही है। रेलवे स्टेशन पर निर्माण के समय कार्य प्रगति का साइन बोर्ड लगाना आवश्यक है लेकिन इस तरह के साइन बोर्ड भी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। रेलवे के जिम्मेदार अफसर भी निर्माण की क्वालिटी चेक करने समय-समय पर यहां आते रहे हैं लेकिन इसके बावजूद ये कमियां पकड़ में नहीं आ पाना समझ से परे है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों से जब इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो विभाग के जनसंपर्क और मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।