{"_id":"658bf222d27bae8f0c0a7493","slug":"rajasthan-news-sensation-in-the-area-after-half-burnt-body-was-found-police-is-investigating-the-case-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जंगल में युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जंगल में युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Wed, 27 Dec 2023 03:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुरसिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुरसिटी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 27 Dec 2023 03:15 PM IST
सार
Gangapur city: गंगापुरसिटी जिले के बामनवास थाना क्षेत्र के अमावरा के जंगल में एक युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और बामनवास थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगापुरसिटी के बामनवास थाना क्षेत्र में एक युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलने पर सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में कर बामनवास अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक युवक की शिनाख्त राजेश कुमार योगी (20) पुत्र छोटेलाल निवासी अमावरा के रूप में हुई है। बामनवास थाने के एएसआई अब्दुल खल्लाक ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया युवक की मौत जलने से होना ही मान रही है।
विज्ञापन
थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है और घटना को हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है।