{"_id":"6346a2c81fb625645b471522","slug":"rajasthan-news-priest-tried-to-immolate-himself-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुजारी ने की आत्मदाह की कोशिश, मंदिर कमेटी चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बहू पर है गंदी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुजारी ने की आत्मदाह की कोशिश, मंदिर कमेटी चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बहू पर है गंदी नजर
Wed, 12 Oct 2022 04:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 12 Oct 2022 04:49 PM IST
सार
आत्मदाह के प्रयास में पुजारी करीब 80 फीसदी झुलस गया है। उनका अस्पातल में इलाज चल रहा है। इधर, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने इस मामले को झूठा बताया है।
विज्ञापन
पुजारी का अस्पताल में चल रहा है इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में एक मंदिर के पुजारी ने केरोसिन तेल डालकर खुद पर आग लगा ली। परिवार के लोगों ने समय रहते आग पर बुझाई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसे पुजारी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मंदिर कमेटी के चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुजारी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मंदिर कमेटी के चेयरमैन उसकी बहू पर गंदी नजर रखता है। गंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसासर अजमेर के ऋषि घाटी में रहने वाले पुजारी पंडित गोविंद नारायण आत्मदाह करने करने का प्रयास किया। उन्होंने केरोसिन तेल डालकर खुद को आग लगा ली। समय रहने परिवार के लोगों आग बुझाई और पंडित गोविंद को अस्पताल में भर्ती कराया। आत्मदाह से पहले पुजारी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा- मैं गोविंद नारायण मंदिर का पुजारी हूं। मंदिर कमेटी के चेयरमैन मंदिर खाली करने के लिए मुझे परेशान कर रहा है। वह मेरी बहू पर गंदी नजर रखता है और मेरे पोते को भी मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
आत्मदाह के प्रयास में पुजारी करीब 80 फीसदी झुलस गया है। उनका अस्पातल में इलाज चल रहा है। इधर, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने इस मामले को झूठा बताया है। उन्होंने आठ अक्टूबर को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट को एक शिकायत भी दी थी। पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कमेटी ने एक बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में पुजारी को भी बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए। हमें फंसाने के लिए इस तरह की साजिश रची गई है।
विज्ञापन