{"_id":"65c83ffb8c82e4c9e505a0ba","slug":"rajasthan-news-police-arrested-the-absconding-accused-on-rape-charges-case-registered-under-pocso-act-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rjasthan News: दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rjasthan News: दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
Sun, 11 Feb 2024 09:03 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 11 Feb 2024 09:03 AM IST
सार
Dausa: कुछ दिन पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पकड़े गए आरोपी के दूसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अब तक फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट रामचन्द्र नेहरा के निर्देश पर थानाधिकारी, पापड़दा के नेतृत्व में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना पापड़दा में लड़की के पिता ने 19 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रामावतार मीना और हंसराज मीना निवासी खण्डेवल उनकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़िता व आरोपियों की तलाश कर मुख्य आरोपी रामावतार मीना को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। अन्य एक आरोपी हंसराज मीना को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन