{"_id":"6213a7ddb86ce022d91cfb79","slug":"rajasthan-news-pm-modi-and-cm-gehlot-will-gave-financial-help-to-families-of-those-who-died-in-kota-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पीएम मोदी और सीएम गहलोत करेंगे आर्थिक मदद, कोटा में दूल्हे सहित नौ लोगों की हुई थी मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पीएम मोदी और सीएम गहलोत करेंगे आर्थिक मदद, कोटा में दूल्हे सहित नौ लोगों की हुई थी मौत
Mon, 21 Feb 2022 08:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 21 Feb 2022 08:25 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा में रविवार को नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में गिर गई थी। इस हादसे में दूल्हा समेत नौ कार सवार लोगों की मौत हो गई थी। इस दुखद हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद करने का एलान किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान के कोटा में रविवार को हुए हादसे में दूल्हे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा के नयापुरा क्षेत्र में बारातियों की कार चंबल नदी में गिरने से दूल्हे सहित नौ लोगों की मृत्यु बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे में प्रत्येक मृतक के आश्रित को 2 लाख की आर्थिक सहायता और एक परिवार से दो या अधिक मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पीएम भी करेंगे दो लाख की आर्थिक मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर दो लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह हादसा बेहद ही दुखद है। दुख की इस घड़ी मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
हादसे में नौ लोगों की हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार दूल्हा पक्ष के लोग सवाई माधोपुर से उज्जैन ( मप्र) बरात ले कर जा रहे थे। कोटा में नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में गिर गई। कार सवार लोगों ने कांच खोलने के प्रयास किए, लेकिन सिर्फ एक कांच खुल पाने के कारण सात लोगों की कार में ही मौत हो गई थी। बाकी दो लोगों के शव काफी बह गए थे।