फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: People angry with the construction work being stopped submitted a memorandum to the Collector

Rajasthan News: निर्माण कार्य रुकवाने से नाराज लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, विधायक पर काम रुकवाने का आरोप

Sun, 24 Dec 2023 10:02 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 10:02 AM IST
सार

Dausa News: दौसा के बांदीकुई में उप जिला अस्पताल का निर्माण कार्य रुकवाने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। जिसके विरोधस्वरूप स्थानीय लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर निर्माण कार्य जारी रखने की मांग की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधायक भागचंद टांकड़ा पर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: People angry with the construction work being stopped submitted a memorandum to the Collector
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के बांदीकुई में उप जिला अस्पताल का निर्माण कार्य रुकवाने के विरोधस्वरूप लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर निर्माण कार्य जारी रखने की मांग की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधायक भागचंद टांकड़ा पर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाया गया है। लोगों का आरोप है कि विधायक भागचंद टांकड़ा ने द्वेष के कारण अस्पताल के निर्माण कार्य पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


मामले में ज्ञापन देने आए लोगों का कहना है कि विधायक भागचंद द्वेषता के चलते ऐसा कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन में उप जिला अस्पताल का निर्माण पुन: शुरू कराने की मांग की है। साथ ही सात दिन में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बांदीकुई से पूर्व विधायक गजराज खटाना ने भी उपजिला अस्पताल का निर्माण कार्य रोकने को राजनीतिक द्वेषता बताया है। 
विज्ञापन


वहीं जब इस मामले को लेकर भाजपा विधायक भागचंद सैनी से बात की तो उन्होंने कहा- जिस जगह उपजिला अस्पताल का निर्माण चल रहा है वह शहर से बाहर है। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है किअस्पताल बांदीकुई सिटी में ही बने। इसमें राजनीतिक द्वेषता वाली कोई बात नहीं है। शहर बीचों बीच उपजिला अस्पताल बनने से लोगों को इसका अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक आदेश जारी कर स्पष्ट कर चुके हैं कि कांग्रेस शासनकाल के समस्त निर्माणाधीन कार्यों को तुरंत प्रभाव से रोक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed