{"_id":"621cb93a722e710dac3d96b3","slug":"rajasthan-news-one-arrested-with-fake-notes-of-11-lakh-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fake Currency: चार लाख 42 हजार रुपये के नकली नोट जब्त, सप्लायर गिरफ्तार, पूछताछ में बोला- बाजार में भी चलाता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fake Currency: चार लाख 42 हजार रुपये के नकली नोट जब्त, सप्लायर गिरफ्तार, पूछताछ में बोला- बाजार में भी चलाता था
Mon, 28 Feb 2022 05:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 28 Feb 2022 05:29 PM IST
सार
नागौर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी नकली नोटों को बाजार में चलाने के साथ-साथ उन्हें इधर-उधर सप्लाई करने का काम भी करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
जब्त किए गए जाली नोट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की नागौर पुलिस ने जाली नोटों के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चार लाख 42 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी नकली नोट कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जा रहा था, ऐसे कई सवालों के जवाब तलाशने के प्रयास में पुलिस की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार को कुकनवाली से कुचामन रोड पर एक कार आ रही थी। इस दौरान रास्ते में खड़ी पुलिस की गाड़ी को देख टीयूवी कार ड्राइवर भागने लगा। शक के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रकाश जाट पुत्र ओमाराम जाट (24) निवासी कुचामन सिटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी की कार की तलाशी ली गई तो उसमें से दो हजार के 198 और 500 के 93 जाली नोट मिले। उसके पास कुछ चार लाख 42 हजार पांच सौ रुपए मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर नकली नोट और कार जब्त कर ली है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नकली नोट बाजार में चलाने के साथ-साथ सप्लाई करने का भी काम करता था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही पकड़े थे तीन लाख के जाली नोट
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही एक बार नागौर पुलिस ने नकली नोट के गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने लाडनू से चल रहे नकली नोट गिरोह का खुलासा कर तीन लाख रुपये जब्त किए थे। इन दौरान कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था।