फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: On behalf of pm Modi Mukhtar Abbas Naqvi offered chadar at the Ajmer Sharif Dargah

राजस्थान : केंद्रीय मंत्री नकवी ने अजमेर शरीफ दरगाह में पीएम मोदी की ओर से चढ़ाई चादर

Sun, 06 Feb 2022 03:18 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अजय सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 03:18 PM IST
सार

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि आज दुनिया मोदी की तरफ उम्मीद और यकीन के साथ विश्व शांति के नायक के रूप में देख रही है, वह इन्ही सूफी-संतों के आशीर्वाद और समाज के समर्थन का नतीजा है।

विज्ञापन
Rajasthan News: On behalf of pm Modi Mukhtar Abbas Naqvi offered chadar at the Ajmer Sharif Dargah
नकवी ने अजमेर शरीफ दरगाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर पेश की - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री  मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को अजमेर के दरगाह शरीफ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें वार्षिक उर्स के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर पेश की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूफियों की सोच, संतों के संस्कार और समाज के समावेशी सशक्तीकरण का संकल्प ही हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनाने का मजबूत मंत्र है।

विज्ञापन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा, 'ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें उर्स पर विश्व भर में उनके अनुयायियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। दुनिया को मानवता का संदेश देने वाले महान सूफी संत के उर्स के अवसर पर अजमेर शरीफ में चादर भेजते हुए मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
विज्ञापन


मोदी ने अपने संदेश में कहा कि अनेकता में एकता भारत की पहचान है। देश में विभिन्न पंथों, सम्प्रदायों एवं मान्यताओं का सद्भावपूर्ण सह-अस्तित्त्व हमारी विशिष्टता है। विभिन्न कालखंडों में देश के सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को मजबूती प्रदान करने वाले संतों, महात्माओं, पीर व फ़कीरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस गौरवशाली परंपरा में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का नाम पूरे आदर और श्रद्धा के साथ लिया जाता है, जिन्होंने समाज को प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed