फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Minister Shale Mohammad returned from Mecca Yatra, gave Iftari to 20 thousand people

Rajasthan: मक्का यात्रा कर लौटे मंत्री शाले मोहम्मद, 20 हजार लोगों को दी रोजा इफ्तारी 

Mon, 18 Apr 2022 03:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 18 Apr 2022 03:16 PM IST
सार

मंत्री शाले मोहम्मद ने बताया कि वे हर साल रमजान महीने मेंउमराह करने के लिए मक्का जाते हैं। पिछले दो साल से कोरोना के कारण यात्रा बंद थी। इस बार यात्रा शुरू होने पर वे मुकद्दस यात्रा पर जाकर लौटे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan news Minister Shale Mohammad returned from Mecca Yatra, gave Iftari to 20 thousand people
कैबिनेट मंत्री ने गांव में 20 हजार रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तारी का आयोजन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद रमजान के महीने में मक्का की यात्रा कर उमराह करके जैसलमेर लौटे। पैतृक गांव भागू का गांव में लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने गांव में 20 हजार रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तारी का आयोजन किया। गांव में लगाए गए बहुत बड़े डोम में हजारों लोगों ने शिरकत की और अल्लाह की इबादत कर रोजा खोला।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि दो साल से कोरोना की वजह से मक्का की यात्रा बंद थी। इस साल यात्रा का मार्ग खुलने के कारण वे उमराह करके लौटे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के पिता गाजी फकीर की पहली बरसी के मौके पर उनके लिए भी दुआएं की गई।  
विज्ञापन


हर साल मक्का जाते हैं मंत्री
मंत्री शाले मोहम्मद ने बताया कि वे हर साल रमजान महीने के दौरान उमराह करने के लिए मक्का जाते हैं। पिछले दो साल से कोरोना के कारण यात्रा बंद थी। इस बार यात्रा शुरू होने पर वे मुकद्दस यात्रा पर जाकर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम लोग 11 महीने अपना काम करते हैं, लेकिन रमजान का महीना इबादत का महीना होता है। महीने लोग रोजे रखते हैं और इबादत करते हैं। उन्होंने कहा कि अल्लाह से यही दुआ है कि देश-प्रदेश में आपसी भाईचारा और अमन कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
देश में अमन कायम रखने मांगी दुआ 
रोजा इफ्तारी में करीब 20 हजार मुस्लिम समुदाय के लोग गांव में इकट्ठे हुए और रोजा खोला। सभी ने दुआओं में एक साथ हाथ उठाए और देश में अमन व मुहब्बत के लिए दुआएं की। इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह, एसपी भंवर सिंह नाथावत, बाड़मेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतेह खान, रोशन खान खलीफा, श्रम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गफूर अहमद, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर, नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, गुलाम मोहम्मद नेगरड़ा, अमीन खान समेजा सहित मुस्लिम समुदाय से हजारों लोगों ने शिकरत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed