फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news : Many peopl Vaccine Certificates But Not Vaccines in Jhunjhunu

राजस्थान: बिना वैक्सीन लगाए ही कई लोगों को जारी हो गए प्रमाण पत्र, मोबाइल पर आया मैसेज

Fri, 17 Dec 2021 01:35 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनू Published by: अजय सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 01:35 PM IST
सार

लोगों के मोबाइल पर एसएमएस आ गया कि कोविड का टीका आपको सफलतापूर्वक लगाया जा चुका है और स्वास्थ्य विभाग ने प्रमाण पत्र जारी कर दिया। 

विज्ञापन
Rajasthan news : Many peopl  Vaccine Certificates But Not Vaccines in  Jhunjhunu
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिना वैक्सीन लगाए ही लोगों को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। झुंझुनू जिले में टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक किया गया है। वैक्सीन लगाया ही नहीं गया उससे पहले ही लोगों के मोबाइल पर एसएमएस आ गया कि कोविड का टीका आपको सफलतापूर्वक लगाया जा चुका है और स्वास्थ्य विभाग ने प्रमाण पत्र जारी कर दिया। 

विज्ञापन

भारत सरकार के हेल्थ एंड वेलफेयर मंत्रालय की ओर से जारी इस प्रमाण पत्र में वैक्सीन लगने वाले का नाम, पता और आधार कार्ड नंबर के साथ वैक्सीन लगाने का स्थान यूनिट हैल्थ आईडी रेफरेंस आईडी व लगाने वाले का नाम सेंटर का नाम भी दिया गया है। लोग सेंटर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर थक चुके हैं। पर उनकी कोई सुनने वाला नहीं  उनको समझ नहीं आ रहा कि अब उनको कैसे वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन

झुंझुनू जिले की बुहाना तहसील के वार्ड नंबर 5 सोहली गांव निवासी अनीता देवी के मोबाइल पर एसएमएस आया कि वैक्सीन की दूसरी डोज आपको सफलतापूर्वक लगा दी गई है। और उनके मोबाइल पर प्रमाण पत्र भी आ गया। जिसमें लिखा था कि 14 दिसंबर को वैक्सीन की दूसरी डोज लग गई है। कोविशिल्ड की दूसरी डोज आपको सेंटर पर बबली नाम की स्टाफ ने सफलतापूर्वक लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed