{"_id":"65bf1ad8ec40d9d1df0fe04e","slug":"rajasthan-news-inspection-of-offices-on-the-instructions-of-collector-instructions-given-for-improvement-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कलेक्टर के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण, आवश्यक सुधार के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कलेक्टर के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण, आवश्यक सुधार के निर्देश दिए
Sun, 04 Feb 2024 10:34 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझूनु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझूनु
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:34 AM IST
सार
JhunJhunu: जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण करते हुए अति. जिला कलेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंदन दुबे ने नवलगढ़ में राजकीय अस्पताल और नगर परिषद द्वारा संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बेहतर करने और चिकित्सकों का ड्यूटी चार्ट आमजन के लिए चस्पा करने के निर्देश दिए। वहीं श्री अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की गुणवत्ता में और अधिक सुधार करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रामेश्वर सिंह ने शनिवार को पशु चिकित्सालय धमोरा, भोड़की व गुढ़ागौड़जी के प्रथम श्रेणी के पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। यहां टीकाकरण के लिए गए हुए कार्मिकों के अलावा सभी कार्यालय में उपस्थित मिले। डॉ रामेश्वर सिंह ने कार्मिकों और चिकित्सकों को एफएमडी टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से भी अपने 3 माह से अधिक उम्र के गौवंश व भैंस का एफएमडी टीकाकरण करवाने की अपील की ताकि पशुधन को असामयिक मृत्यु से बचाया जा सके।
विज्ञापन