फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: In the case of molestation, the student slapped the teacher, the principal shrugged it off

Rajasthan News: छेड़छाड़ के मामले में छात्रा ने अध्यापक को प्रार्थना सभा में मारे थप्पड़, प्रिंसिपल ने पल्ला झाड़ा

Sat, 10 Feb 2024 04:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 04:45 PM IST
सार

Dholpur: जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में बसई नवाब के सीनियर सेकंडरी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ किए जाने को लेकर स्थानीय पंच पटेलों द्वारा तालिबानी तरीके से सजा सुनाने की घटना सामने आई है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: In the case of molestation, the student slapped the teacher, the principal shrugged it off
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसई नवाब के सीनियर सेकंडरी स्कूल के एक शिक्षक ने जब स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की तो स्थानीय पंच पटेलों ने शिक्षक को प्रार्थना सभा के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के सामने स्टेज पर खड़े कर दंडित किया। छात्रा के परिजनों, गांव के पंच पटेलों ने स्टाफ और प्रार्थना सभा में उपस्थित छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में स्टेज पर शिक्षक से अपनी गलती की माफी के लिए छात्रा के पैर छूने के लिए कहा। जैसे ही वह छात्रा के पैर छूने झुका तो छात्रा ने इसी दौरान शिक्षक को एक साथ कई थप्पड़ जड़ दिए। 

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि मामले में पुलिस प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद किसी ने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। स्कूल के अंदर हुई इस घटना से अन्य शिक्षकों में भी डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्कूल प्रांगण में प्रार्थना के दौरान विद्यार्थियों के सामने अध्यापक को दंडित करने से पहले छात्रा के परिजनों ने तलाशी लेकर मोबाइल फोन स्टेज पर ही रखवा दिए, जिससे घटना के वीडियो और फोटो साक्ष्य नहीं बनें। पूरी घटना को प्री प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है, जिसमें प्रैक्टिकल के दौरान आरोपी अध्यापक ने 12वीं की छात्रा से खेलकूद कक्ष के पास छेड़खानी कर दी। स्कूल में जब यह बात फैली तो आरोपी अध्यापक ने छात्रा के घर पहुंचने से पहले ही उसके परिजनों के पास पहुंचकर अपनी गलती की माफी मांग ली। बताया जा रहा है कि छात्रा के परिजनों ने अध्यापक की पिटाई भी की थी। 

स्कूल के प्रधानाचार्य मानसिंह ने घटना से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि घटनाक्रम से उनका कोई लेना-देना नहीं है। अध्यापक ने स्वयं अपनी गलती के लिए माफी मांगने का आग्रह किया था। अध्यापक को विद्यालय स्तर की जांच कमेटी में दोषी पाया गया था, मामले के संबंध में हमने जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया था। अध्यापक को चांटे मारने वाली बात पर प्रिंसिपल ने कहा कि हम किसी के हाथ नहीं रोक सकते। छात्रा ने भावावेश में अध्यापक को थप्पड़ जड़ दिए। 


अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि मामले के संबंध में पीड़ित बालिका समेत अन्य विद्यार्थियों के बयान लिए हैं। तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने जांच कर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी है। शिक्षा विभाग द्वारा मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed