फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Head constable of Padmapur police station in Sriganganagar became a victim of honeytrap, 3 women arrested

Rajasthan News: श्रीगंगानगर के पदमपुर थाने का हेड कांस्टेबल हुआ हनीट्रैप का शिकार, 3 महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2022 11:30 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 24 Jun 2022 11:30 AM IST
सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पदमपुर थाने के हेड कांस्टेबल को हनीट्रैप का शिकार बनाया गया है। इस सिलसिले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Head constable of Padmapur police station in Sriganganagar became a victim of honeytrap, 3 women arrested
honeytrap

विस्तार

आमतौर पर हनीट्रैप में फंसे लोगों को बचाने के लिए पुलिस की मदद ली जाती है। जिले के पदमपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला सीएलजी सदस्य ने थाने की एक हेड कांस्टेबल को हनीट्रैप का शिकार बना लिया। उससे चार लाख रुपये की डिमांड भी कर डाली। मामला तब सामने आया जब सीएलजी की एक महिला सदस्य ने हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो क्लिप बनाया। उससे चार लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आई इन आरोपी महिलाओं के ऐसे कई अन्य मामलों में शामिल होने का संदेह है। इस संबंध में पुलिस को और भी शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन


यह मामला जिले के पदमपुर थाने का है। बुधवार देर रात कांस्टेबल गुरदेव सिंह ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि थाने की सीएलजी सदस्य सुखप्रीत कौर ने उसे अपने घर बुलाया। उसने बताया कि इलाके की एक लापता लड़की उसके घर पर है। आरक्षक जब सीएलजी सदस्य के घर पहुंचा, तो उसने उसे घर के अंदर एक कमरे में बंद कर दिया। दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। मौके पर आरोपी महिला के साथ एक अन्य महिला भी मौजूद थी। जिसने उसकी अश्लील क्लिप बनाई। पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी सुखप्रीत कौर पत्नी तेजेंद्र सिंह (40) और पोकरराम नायक की 30 वर्षीय पत्नी विमला और आंचल की पत्नी मन्नू शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से अश्लील क्लिप और 1,420 रुपये की लूट भी बरामद की है। पदमपुर थाने के हैड कांस्टेबल गुरदेव सिह ने बताया कि सीएलजी सदस्य सुखप्रीत कौर ने एक युवती की बरामदगी के मामले में उसे अपने घर बुलाया। फिर कमरे में बंद कर जबरन अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल कर बदनामी का डर दिखाकर चार लाख रुपये मांगे। घटना के 16 घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed