{"_id":"69ef4d2d95aaea60730357a9","slug":"rajasthan-news-gehlot-hits-back-at-bjp-state-in-charge-says-pilot-firmly-rooted-in-congress-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: भाजपा प्रदेश प्रभारी के तंज पर गहलोत का पलटवार, बोले- पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: भाजपा प्रदेश प्रभारी के तंज पर गहलोत का पलटवार, बोले- पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में हैं
Mon, 27 Apr 2026 05:20 PM IST
Priya Verma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Priya Verma
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:20 PM IST
सार
टोंक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी के बयान के बाद सियासी गलियारों में तीखे तंज का दौर शुरू हो गया है। सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि वे पूरी तरह कांग्रेस के साथ हैं और कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पलटवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोंक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल के बयान के बाद राजस्थान की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। उन्होंने टोंक विधायक सचिन पायलट पर तंज कसते हुए उन्हें बहुरूपिया बताया और कहा कि उनकी एक टांग कांग्रेस में है, दूसरी कहीं और।
विज्ञापन
सवाल: भाजपा प्रभारी ने कहा कि टोंक के जो स्थानीय विधायक हैं वे बहुरूपिया हैं, उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है, एक जाने कहाँ रहती है:
विज्ञापन
जवाब: उनकी दोनों टांगे कांग्रेस में है और कांग्रेस में रहेगी। अब उनके भटके आएंगे जो पहले गुमराह करके ले गए मानेसर के अंदर हमारे लोगों को।
सचिन… pic.twitter.com/vhZWCHFcO4— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 27, 2026
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट पर इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया। गहलोत ने कहा कि पायलट की दोनों टांगे कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगी। उन्होंने मानेसर प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग पहले गुमराह करके नेताओं को वहां ले गए थे, उनकी कोशिशें अब सफल नहीं होंगी।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत', टोंक में भाजपा कार्यालयों के उद्घाटन के दौरान बोले नितिन नवीन
गहलोत ने यह भी कहा कि पायलट को अब उस दौर से सबक मिल चुका है और वे समझ गए हैं कि ऐसी राजनीतिक गलतियों के क्या नतीजे होते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अब पायलट पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं और कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।
बता दें कि पहले फॉरगेट एंड फॉरगिव की बात कह चुके गहलोत बीच-बीच में मानेसर प्रकरण की याद दिलाते रहते हैं, जिसे राजनीतिक जानकार अंदरूनी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। अब इस पूरे घटनाक्रम पर पायलट की प्रतिक्रिया का इंतजार है, जिससे प्रदेश की सियासत का अगला रुख तय हो सकता है।