{"_id":"62473572f5c3b850f94e557b","slug":"rajasthan-news-gang-rape-of-minor-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर, गंभीर हालत में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर, गंभीर हालत में चल रहा इलाज
Fri, 01 Apr 2022 10:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:55 PM IST
सार
पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कल शनिवार को नाबालिग के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जयपुर के जोबनर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इससे आहत पीड़िता ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जोबनर थाना इलाके में नाबालिग के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है आरोपी लगातार पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इससे परेशान पीड़िता ने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जोबनर थाने की डीएसपी लक्ष्मी सुथार मामले की जांच कर रही हैं। शुक्रवार को वह पीड़िता का बयान लेने अस्पताल पहुंची, लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके। उधर, पुलिस एफआईआर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि कल शनिवार को पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन