{"_id":"62d7e934e4b6c3464f68a0d3","slug":"rajasthan-news-four-year-girl-raped-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चार साल की मासूम से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को लगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चार साल की मासूम से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को लगी जानकारी
Wed, 20 Jul 2022 05:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 20 Jul 2022 05:08 PM IST
सार
पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दस साल के आरोपी को निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
सीकर में बच्ची के साथ दुष्कर्म।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के रींगस थाना इलाके में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दस साल के नाबालिग ने मंगलवार को वारदात को अंजाम दिया। रोते हुए बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी लगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को निरुद्ध किया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्ची के पिता ने रींगस थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया, उसकी चार साल की बेटी को डेरे में रहने वाला 10 साल बच्चा अपना साथ ले गया। जहां वह बच्ची के साथ गंदी हरकतें करने लगा, जिससे वह रोने लगी। बाद में वह रोते हुई ही घर आए। उससे रोने का कारण पूछा तो उसने अपनी पीड़ा बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंची और नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी की कम उम्र होने के कारण उसे निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चे का परिवार घुमंतु है। वहं अपने रहने की जगह बदलते रहते हैं। अभी नाबालिग आरोपी के परिवार ने रींगस थाना इलाके में ही डेरा डाल रखा है। मंगलवार को उसने बच्ची को यहां लाकर गलत हरकत की थी। पुलिस ने बताया कि मासूम बच्ची का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन