फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan news: drugs worth rs 14 lakh arrested 3 accused

नशे के सौदागरों पर शिकंजा: 40 लाख की 250 ग्राम स्मैक के साथ मुख्य तस्कर समेत दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

Fri, 17 Dec 2021 11:17 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 11:17 AM IST
सार

बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

विज्ञापन
rajasthan news: drugs worth rs 14 lakh arrested 3 accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

करौली जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन फ्लैशऑउट के तहत डीएसटी, साइबर सेल व थाना नई मंडी पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। नाकाबंदी में टीम ने बाइक सवार मुख्य तस्कर समेत दो जनों को गिरफ्तार कर 250 ग्राम स्मैक जब्त की। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्कर चैन सिंह सोंधिया पुत्र चन्दर सिंह जिला मंदसौर मध्यप्रदेश व रामअवतार गुर्जर पुत्र रामेश्वर थाना सलेमपुर जिला दौसा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के मूवमेंट की सूचना पर थानाधिकारी नईमण्डी गिर्राज प्रसाद मय जाप्ता व साईबर सैल व डीएसटी की टीम ने 220 केवी पर नाकाबदीं की। इस दौरान बाईपास की तरफ से आती एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति नाकाबंदी व पुलिस जीप को देखकर वापस घूम कर जाने लगे तो टीम ने घेरा देकर उन्हें पकड लिया।
विज्ञापन

  संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई तो चैन सिंह के पास 100 ग्राम अवैध स्मैक व 100 ग्राम अफगानी स्मैक व रामवतार गुर्जर के पास 50 ग्राम स्मैक मिली। दोनों तस्करों के पास मिली 250 ग्राम स्मैक व बाइक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य तस्कर चैन सिंह को थानाधिकारी नईमण्डी द्वारा 12 जुलाई को भी 70 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार तस्करों से कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में कडाई से पूछताछ की जा रही है। कई प्रमुख अवैध मादक पदार्थ तस्करों के नाम सामने आने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसपी कच्छावा ने बताया कि ऑपरेशन फ्लैशऑउट अभियान में जिला पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पिछले एक वर्ष 01 जुलाई, 2020 से 16 दिसंबर 2021 तक कुल 52 प्रकरण दर्ज कर 77 लोगों को गिरफ्तार किया जाकर 4 किलो 220 ग्राम 527 मिलीग्राम अवैध स्मैक जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed