फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Coming to Mehandipur to visit Balaji proved costly, a family's eight-year-old son went missing

Rajasthan News: महंगा साबित हुआ बालाजी के दर्शन करने मेहंदीपुर आना, भरतपुर से आए परिवार का आठ वर्षीय बेटा गुम

Sun, 18 Feb 2024 03:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 03:58 PM IST
सार

Dausa: मेहंदीपुर बालाजी के दर्शनों के लिए आए एक परिवार के सदस्य चाय पीने के लिए गाड़ी से उतरे, इतनी देर में गाड़ी में बैठे उनके आठ वर्षीय बेटे का अपहरण हो गया। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Coming to Mehandipur to visit Balaji proved costly, a family's eight-year-old son went missing
मेहंदीपुर बालाजी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाजी के दर्शनों के लिए मेहंदीपुर आना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। दरअसल, बीती शाम जिले के मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर चाय पीने के लिए रुके भरतपुर निवासी दिनेश के 8 वर्षीय बेटे समर का किसी ने अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


समर की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम लगभग 7:30 बजे वे अपनी गाड़ी से भरतपुर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे थे, लेकिन बालाजी मोड़ पर जब चाय पीने के लिए गाड़ी से उतरे तो बेटा समर गाड़ी में ही बैठा हुआ था। चाय पीकर लौटने पर समर गाड़ी में नहीं मिला। आसपास तलाश करने पर भी जब समर का कोई पता नहीं चला तो उसके माता-पिता ने समर के गुम होने की रिपोर्ट मेहंदीपुर बालाजी थाना में दर्ज करवाई।
विज्ञापन


मेहंदीपुर बालाजी थाना अधिकारी बुद्धि प्रकाश ने बताया पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के इलाकों में छानबीन भी कर रही है। हालांकि सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कुछ जानकारी जरूर मिली है लेकिन फिलहाल पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है की बच्चे का शीघ्र पता कर उसे उसके माता-पिता के पास पहुंचा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed