{"_id":"658686e63fa174fb460ae773","slug":"rajasthan-news-child-fell-into-a-pool-filled-with-water-while-playing-girl-saved-life-by-reaching-the-spot-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: खेल-खेल में पानी से भरे कुंड में गिरा बच्चा, युवती ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: खेल-खेल में पानी से भरे कुंड में गिरा बच्चा, युवती ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान
Sat, 23 Dec 2023 12:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:36 PM IST
सार
Rajsamand: राजसमंद के देलवाड़ा में पानी से भरे एक कुंड के पास खेलते हुए एक बच्चा पानी में गिर गया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंची युवती ने तुरंत पानी में डूबे बच्चे को बाहर निकाल लिया। बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
इंद्र कुंड, देलवाड़ा
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद के देलवाड़ा में पानी से भरे एक कुंड के पास खेल रहे चार-पांच बच्चों में से एक बच्चा कुंड में गिर गया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंची युवती ने तुरंत पानी में डूबे बच्चे को बाहर निकाला, इससे कोई अनहोनी होने से बच गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के इंद्र कुंड के पास खेलते हुए पहुंचे इन बच्चों में से एक अचानक ही कुंड में गिर गया। पानी से भरे कुंड में गिर जाने से बच्चे घबराकर चीख-पुकार करने लगे। इतने में एक युवती ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को तुरंत पानी से बाहर निकाला, इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। खेलने गए बच्चों की उम्र 8 से 10 साल के बीच बताई गई है। पूरा मामला पास लगे सीसीटीवी में दर्ज हो गया।
विज्ञापन